शिवपुरी। पिछले वर्ष से लगा बारिश का स्टे शायद इस वर्ष में हट गया है। आज इंद्र देव ने शहर को संडे को सुपर संडे में बदल दिया। कल रात से शहर से बादलो ने डेरा जमा लिया है कल रात को बादलो ने शहर को जमकर भिगाया तो सुबह भी बादल शहर पर बरसने से पीछे नही रहे। दोपहर में आज जमकर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक होने और संडे का दिन होने के कारण लोगों का रूख पर्यटक स्थलों की ओर हो गया। यहां शहर के अधिकांश लोगों ने अनेकों पर्यटक स्थलों पर सपरिवार पहुंचकर पिकनिक पार्टी मनाई तो कहीं लोगों ने दाल-बाटी का आनन्द लिया। शहर में आज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और पर्यटक स्थलों पर लोगों का हुजूम उमड़ा नजर आया।
पर्यटकों स्थलों पर रहा जमाबड़ा, सुरक्षा प्रबंध ना के बराबर
ऐसे में जहां पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का जमाबड़ा लगा रहा तो वहीं दूसरी ओर यहां सुरक्षा के प्रबंध ना के बराबर नजर आए। पर्यटक स्थलों में भदैयाकुण्ड, बाणगंगा, भूरा खो, टुण्डा भरखा, नेशनल पार्क, सैलिंग क्लब के अलावा मड़ीखेड़ा डैम पर भी काफी संख्या में सैलानी पहुंचे, लेकिन वहां उन्है निराशा हाथ लगी। मड़ीखेडा में सिंध का जलस्तर पर्याप्त नही होने के कारण गेट नही खुले है। लेकिन जो लोग मडीखेडा गए वे नरवर रोड पर स्थित प्रसिद्व टपकेश्वर मंदिर पर देव दर्शन और प्राकृतिक झटा का आंनद लेते देखे गए।
सुपर संडे रहा आज का दिन
सुबह से ही आज रूक-रूक कर बारिश होती रही। वही संडे का दिन होने के कारण लोगों से इस दिन को खूब सेलिब्रेट किया जिसमें कई लेाग परिवारों के साथ तो कई अपने दोस्तों के साथ मौसम का आनन्द लेते हुए देखे गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।