शिवपुरी। पूरे प्रदेश में इन दिनों बारिश अपने रौद्र रूप में है। इसके चलते शिवपुरी मे भी झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते आज जिले के बैराड़ तहसील के ग्राम ककरई में तीन परिवारों के लिए बारिश आपत बनकर बरसी। बारिश ने तीन घरों को पूरी तरह से उजाड़ दिया। घर गृहस्थी का सामान नाले में बह गया। इसके साथ ही चार मवेशी भी तेज पानी के बहाव में बह गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि जिले के बैराड़ क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। यह बारिश इतनी जोर से हुई कि ग्राम ककरई में निवासरत भरत यादव पुत्र पंचम यादव के घर में नाले का पानी आ घुसा। जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान पानी में बह गया। इसी गांव में अवतार यादव, लखन यादव के कच्चे घर पानी से जमींदोज हो गए।
वही इसी गांव के श्याम बाबू यादव की दो गाय पानी की चपेट में आ गई। जो खूंटे पर बंधी होने के चलते रात्रि में पानी अधिक हो जाने से डूबकर मर गई। इसके साथ ही भरत यादव की दो भैंस पानी में बह गई और उनकी भी मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।