जिलापंचाय सदस्य के आगे पस्त हुई भाजपा, वनोपज सेवा सहकारी संस्था में कांग्रेस ने मारी बाजी

NEWS ROOM
0
कोलारस- भाजपा के सारे चुनावी दांव पेज उस समय धरे रहे गए जब वन उपज सेवा सहकारी संस्था खरैह चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा को तीन वोटो से हराकर बाजी मार ली यह चुनाव आम रूप से भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया था जिसमें भाजपा को हराकर कांग्रेस ने वन उपज समिती पर कब्जा कर लिया। बताया जाता है की इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया की राजनैतिक चाल में बीजेपी फस गई और बहुमत न मिलने हार गई। यह चुनाव 11 वोटो पर आधारित था जिसमें भाजपा को सिर्फ 4 वोट मिले और कांग्रेस ने 7 वोट के साथ अपनी जीत दर्ज की। 

जीत दर्ज होने के साथ ही फूलकुवंर बाई को वन उपज सेवा सहकारी संस्था का अध्यक्ष बनाया गया साथ ही गणेशराम प्रजापति को उपाध्यक्ष, गणेश बेड़िया को उपाध्यक्ष, पप्पू लोधी को कोपरेटिव बेंक प्रतिनिधी, रधीर सिंह को जिला प्रतिनिधी वन उपज यूनियन शिवपुरी बना या गया है। 

जब वन उपज सेवा सहकारी संस्था खरैह चुनाव के समय भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने जमकर जोर आजमाईश की लेकिन कांग्रेस प्रतिनिधियो के आगे हार का मुंह देखना पड़ा। चुनाव सम्पन्न होते ही सभी विजयी प्रत्याशियो का जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया के घर जोरदार स्वागत हुआ चुनावी जीत में जीतेन्द्र सिंह लोधी जनपद सदस्य, लक्षण सिंह गुर्जर मण्डलम अध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!