शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला के ग्राम सिरसोद में आज असंगठित मजदूर के परिजन को अंत्येष्टि राशि का नगद भुगतान किया गया। जानकारी के अनुसार आदर्श ग्राम सिरसोद में असंगठित मजदूर के परिजनों को घर जा कर अंत्येष्टि राशि का वितरण किया गया जिसमें मजदूर के परिजनों को 5 हजार रु नगद और दो लाख रु फाइल बना कर जनपद में जमा कर की गई। यह राशि हितग्राहीयो को 7 दिनों के भीतर मिल जायेगी।
आज ग्राम पंचयात की सरपंच रामलली पत्नि अतर सिंह लोधी सचिव योगेन्द्र शर्मा बल्लू बोहरे रोजगार सहायक दिनेश नागर उपयंत्री अरविंद रघुवंशी, विजय चौबे आदि ने आज आठ लोगो को चालीस हजार रूपए की अंत्योठी राशि दी गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।