सांसद निधि के टेंकर को पोतकर प्रायवेट उपयोग कर रहा है दबंग: शिकायत

0
शिवपुरी। बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह हिंड़णकर से पास एक शिकायती आवेदन आया कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में गांव का दबंग सांसद निधि के पानी के टेंकर पर पुताई कराकर अपने उपयोग में ले रहा है। इस बात की शिकायत की पड़ताल की तो मामला सुलझने की जगह और उलझता गया। दबंग इस टेंकर को अपने पडौस की ही पंचायत का बता रहा है। जबकि पड़ोस की पंचायत का सचिव इस मामले से इंकार कर रहा है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज शिकायतकर्ता नरेश कुमार धाकड़ पुत्र श्रीकृष्ण धाकड़ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की कि गांव का ही आरोपी गांव का ही आरोपित दबंग घनश्याम पुत्र ब्रजलाल धाकड़ सांसद निधि से दिए हुए पानी के टेंकर का पर्सनल उपयोग कर रहा है। आरोप है कि गांव के दबंग ने उक्त टेंकर पर लिखे सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम को भी पुतवा दिया है। 

जब इस संबंध में आरोपित घनश्याम धाकड़ से बातचीत की तो उसने बताया कि उक्त टेंकर वह पडौस की ग्राम पंचायत खटका से मांग कर लाया है। जब इस संबंध में खटका ग्राम पंचायत के सहायक सचिव से बात की तो उसने टेंकर अपनी ही पंचायत में ग्राम अहिल्यापुर में होने की बात स्वीकार की। 

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि इस टेंकर को लेकर जब ग्राम पंचायत खटका के सरपंच के भाई से बात की तो उसने टेंकर गोपालपुर में होने की बात कही। अब शासकीय मशीनरी का इस तरह दुरूपयोग सेमझ से परें है कि आखिर किसी रिश्तेदार को शासकीय योजना का लाभ पहुंचाकर क्यों फायदा देना है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!