पहली बारिश के साथ शहर भ्रमण पर निकले मिस्टर मगरमच्छ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में पहली बारिश के साथ मिस्टर मगरमच्छ ने अपनी आमद दर्ज कराई है। वैसे तो शिवपुरी में मगर निकलना कोई खास बात नहीं है। यहां आए दिन शहर की सडक़ों नालों यहां तक की घरों में मगर आसानी से मिल जाते हैै। परंतु यह सब होता हैै बारिश के बाद। आज फिर शहर मेें पहली बारिश के बाद ही शहर के प्रमुख नाले में मगर देखने को मिला। 

जानकारी के अनुसार शहर के राजेश्वरी मंदिर के सामने से गुजरे नाले में एमडी गुप्ता के मकान के पास एक मगर नाले में विचरण करता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने मगर में पत्थर मारे जिससे वह झाडिंयों में घुस गया। 

इस मगरमच्छ की आमद से पास में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त है। लोगों में डर है कि कही यह मगर उनके घर में न घुस आए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!