जमींनी विवाद: भाजपा नेता और सरपंच की वृद्ध मां फांसी पर झूल गई

NEWS ROOM
0
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के ग्राम पंचायत कारौठा से आ रही है। जहां एक 60 वर्षीय वृद्धा ने अपने खेत में नींम के पेड़ से लटककर खुदखुशी कर ली। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार करैरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कारौठा में वर्तमान सरपंच महेन्द्र यादव जो की भाजपा के नेता है। इनकी मां लाडक़ुअंर पत्नि गोविंद दास यादव उम्र 60 साल ने खेत पर खड़े नींम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। 

बताया गया है कि परिवार में जमींन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते मृतिका ने यह कदम उठाया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!