सेसई और जाखनौद पंचायत में सरपंच के चुनाव के चलते अवकाश घोषित

0
शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन 2018 के लिए ग्राम पंचायत सेसई एवं जाखनौद के सरपंच पद का मतदान एवं मतगणना 03 अगस्त 2018 को किए जाएगे। संबंधित पंचायतों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानों आदि में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान का साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। 

त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन हेतु शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासकीय निगमों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पराक्रम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्सट्रमेन्ट्स एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा-25 के अंतर्गत मतदान के दिन जिलों के संबंधित क्षेत्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तथा उद्योग, कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानों में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। 

ये अवकाश प्रतिस्थापित साप्ताहिक अवकाश माना जा सकता है। दुकानों एवं वाणिज्यक संस्थाओं में मध्यप्रदेश दुकान एवं संस्थान अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित दिन छुट्टी एवं अवकाश न रखकर उसके स्थान पर मतदान के दिन छुट्टी एवं अवकाश दिया जाएगा।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!