अनियंत्रित ट्रक ने वीडियोकोच में मारी टक्कर, 6 यात्री घायल

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास नगर में बायपास पर सोमवार की रात 1 बजे सडक़ किनारे खड़ी वीडियोकोच में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह यात्री और बस के दो ड्राइवर घायल हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार इंदौर से चलकर कानपुर के लिए निकली वीडियो बस क्रमांक यूपी 75 एम 9554 सोमवार की रात 1 बजे बदरवास में फोरलेन बायपास पर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2356 ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक अरविंदर सिंह और हरी सिंह धाकड़ को गंभीर चोट आई है। 

जबकि बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया। लंबे समय के चलते यात्रियों ने बायपास पर बस रुकवा ली थी। इसी दौरान गुना की ओर से आए ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!