शिवपुरी। जिले के इंदार और सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में हुई दो सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना सुभाषपुरा में हिम्मतगढ़ और धौलागढ़ गांव के बीच घटित हुई जहां एक ट्रक ने साइकिल लेकर पैदल जा रहे एक 15 वर्षीय बालक को रौंद दिया जबकि दूसरी घटना इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम ऐजवारा रोड पर घटित हुई जहां एक अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को रौंद गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा के ग्राम हिम्मतगढ़ का रहने वाला एक 15 वर्षीय बालक सुमित पुत्र होतम सिंह पाल साइकिल पर घर का सामान रखकर पैदल जा रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 9050 ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे सुमित ट्रक के पहिए की चपेट में आकर दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना में ग्राम सजाई निवासी लल्लाराम पुत्र हरनाम लोधी उम्र 25 वर्ष की बाइक में अज्ञात वाहन चालक टक्कर दे गया जिससे लल्लाराम की भी मौत हो गई। सूचना पाकर डायल 100 मौके पर पहुंची। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।