हनुमान कॉलोनी में दुकान का ताला तोडक़र चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड के आगे स्थित हनुमान कॉलोनी में एक दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर 40 हजार रूपये का माल समेट ले गए जिसकी शिकायत पीडि़त दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

हनुमान कॉलोनी में मोटर मैकेनिक की दुकान संचालित करने वाले हृदेश पुत्र कैलाश महादुले निवासी मनियर विगत 10 जुलाई को रात्रि करीब 9:30 बजे घर आ गए थे और कल सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की शटर में लगा ताला टूटा हुआ दिखा और शटर भी खुली हुई थी। 

जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी 100 फीट केबिल, दो ग्रांडर मशीन और एक कम्प्रेशर गायब था, तुरंत ही श्री महादुले ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!