रेलवे स्टेशन पर मिली शिक्षक की लाश: ट्रेन की चपेट में आने की संभावना

0
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन शिवपुरी पर माल गोदाम के पास एक लाश पडी मिली। शिनाख्त करने पर मृतक शहर के चित्रा नगर शिवपुरी में रहने वाला शिक्षक निकला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से इंदौर-रतलाम जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन सोमवार की रात करीब 9:40 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि माल गोदाम के पास किसी व्यक्ति की लाश पडी है। पुलिस को मृतक के कब्जे से डायरी मिली। 

परिजन से संपर्क करने पर पता चला कि मृतक जगदीश उम्र 55 साल पुत्र स्वर्गीय भवानी प्रसाद योगी निवासी चित्रा नगर शिवपुरी है। मृतक के बेटे प्रवीण योगी ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की। घटना स्थल से जीआरपी पुलिस ने एक डायरी, मोबाइल मिला है।

हालांकि टिकट आदि नहीं मिला है। जिस वक्त इंदौर इंटरसिटी ट्रेन गुजरी उसी की चपेट में आकर जगदीश की मौत हुई है ऐसी संभावना बताई जा रही है। मृतक शिक्षक है और शासकीय स्कूल नया बलापुर में पदस्थ है। मृतक के बेटे का कहना है कि उनके पिता घर से रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे, इस बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!