ससुराल में आए युवक का नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला शव

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस के ग्राम गौरा में आज सुबह गांव में स्थित सिंध नदी के किनारे एक युवक कमलेश पुत्र झिन्नू आदिवासी निवासी ग्राम कुंडलियां भौंती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला जिस से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

बताया जाता है कि मृतक युवक अपनी ससुराल में आया था और रात्रि में खाना खाने के बाद गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां जाने की कहकर घर से निकला था और वह अपनी बहन के यहां नहीं पहुंचा और आज सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका है कि मृतक ने फांसी लगाई या फिर उसके साथ कोई घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!