शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातें कम होनें का नाम ही नहीं ले रही। लगातार शहर में चोर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को रोकने के उद्देश्य से पूरे शहर में सीसीटीव्ही केमरे लगा रखे है। उसके बाबजूद भी उक्त वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। बीते रोज चोरों ने फिर एक ट्रेक्टर को निशाना बनाते हुए पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पुत्र मोहन प्रसाद शर्मा उम्र 36 साल ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात्रि उसका ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 5500 घर के बाहर रखा हुआ था।
रात्रि में अज्ञात चोरों ने टेक्टर को निशाना बनाते हुए पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैै।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।