मंत्री सिंधिया ने विशेष ट्रेन से कामाख्या देवी के दर्शन हेतु किया रवाना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार के रूप में प्रदेश में रहने वाले हमारे बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत देश विभिन्न हिस्सों में स्थित तीर्थ स्थलों का दर्शन कराकर पुण्य का कार्य कर रहे है। धार्मिक न्यास मंत्री श्रीमती सिंधिया ने उक्त आशय के विचार आज रेलवे स्टेशन शिवपुरी ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 498 तीर्थयात्रियों को कामाख्या देवी के दर्शन हेतु रवाना करते वक्त व्यक्त किए। 

यशोधरा राजे सिंधिया ने कामाख्या देवी के दर्शन हेतु जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को उनके सुखद यात्रा की शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि धर्मस्व विभाग की वे मंत्री है और मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का संचालन उनके विभाग द्वारा ही किया जा रहा है। 

यात्रियों से आग्रह किया कि वे माँ कामाख्या से स्वयं के साथ-साथ प्रदेश के विकास एवं कल्याण के लिए भी आर्शीवाद भी मांगे। उन्होंने प्रत्येक तीर्थ यात्री को यात्रा की शुभकामनाए देते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछा और कहा कि इस यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को सभी प्रकार की नि:शुल्क सुविधाए प्रदाय की जाएगी। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर सहित कामाख्या यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के नाते-रिश्तेदार एवं परिजन उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!