शिवपुरी। पिछोर के ग्राम चंदूपहाड़ी में निवासरत एक युवक को आरोपियों ने शराब के लिए पैसे न देने पर जमकर पिटाई लगा दी जिससे उक्त युवक के यहां काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323 और 427, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जसरथ पुत्र धन्नू केवट निवासी चंदूपहाड़ी विगत दिवस कमलपुर गया हुआ था जहां आरोपी सज्जन केवट, रामबाबू केवट और बंटी केवट सहित एक अन्य आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे शराब के लिए रूपयों की मांग शुरू कर दी।
जब जसरथ ने आरोपियों को रूपए देने से इंकार कर दिया तो चारों ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी और वहां से भाग गए। घटना के बाद पीडि़त थाने पहुंचा और घटना का विवरण पुलिस के समक्ष बयां कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।