शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान 25 जुलाई 2018 को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई 2018 को ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे शिवपुरी पहुंचेगी और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रात: 10.30 बजे शिवपुरी जिले में लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय की सडक़ों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत शिवपुरी से कामख्या देवी के लिए जा रहे यात्रियों से भेंट एवं ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। दोपहर 12 बजे जिला पंचायत शिवपुरी की साधारण सभा की बैठक में भाग लेंगी। दोपहर 02 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।