कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार एक साल तक रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। इस मामले की शिकायत बीते रोज युवती ने पुलिस थाना रन्नौद में की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सजाई निवासी 20 वर्षीय युवती का बीते वर्ष अपने पति से तलाक हो गया था। पति से तलाक होने के बाद आरोपी संत्रेष पुत्र रामजीलाल ओझा से युवती को प्रेम हो गया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार एक वर्ष से रेप शादी करने के नाम पर रेप करता रहा।
बीते रोज युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से इंकार करने लगा। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।