शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में 18 बटालियन के पास खंभे पर चढक़र युवक की मौत हो गई है। पॉवर ट्रांसमिशन के अधिकारी करंट की जगह मौत की वजह अज्ञात बता रहे हैं जबकि परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विजय केवट पुत्र गोविंदीराम केवट उम्र 28 वर्ष निवासी छितरी थाना सीहोर जिला शिवपुरी एक प्राइवेट ठेकेदार के यहां काम करता है।
18 बटालियन के पास खंभे पर चढक़र काम करते समय विजय केवट की मौत हो गई। वहीं परिजन को मौत की खबर करीब चार घंटे बाद दी गई। देर शाम शिवपुरी पहुंचे परिजनों का कहना है कि करंट से विजय की मौत हुई है। बड़े भाई गोपाल केवट का कहना है कि 11 केवी लाइन बंद होने के बाद विजय को खंभे पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान लाइन चालू कर दी गई। जिससे विजय को करंट लगा है।
मप्र पॉवर ट्रांसमिशन के अधिकारी मौत अज्ञात कारण बता रहे हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन कुशवाह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।