शिक्षा विभाग में BACK DATE पेमेंट घोटाला: रिटायरमेंट के बाद भी चल रहे हैं गिल के हस्ताक्षर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिक्षा विभाग में 30 जून को रिटायर्ड हुए जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल रिटायर होने के बाद भी शिवपुरी में डटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से मौखिक परमिशन ले ली है। शिवपुरी में अपनी पोस्टिंग के समय नियमानुसार काम करने का दावा करने वाले पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के बारे में अब चर्चाएं हैं कि रिटायरमेंट के पहले से ही उन्होंने इसकी तैयारियां शुरू कर दीं थी। शिवपुरी में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अब तक कोई अधिकारी नहीं आया है और गिल इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 01 अगस्त तक कोई पदस्थापना भी नहीं होगी क्योंकि सारा खेल पहले से ही जमा लिया गया है। कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग में रुके हुए पेमेंट बैक डेट में किए जा रहे हैं। बता दें कि बैक डेट पेमेंट घोटाले को आॅडिट में आसानी से पकड़ा जा सकता है। 

ये काम हो रहे हैं बैक डेट में
प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के मामले
अनुदान शालाओं का रुका हुआ पेमेंट
स्काउट का रुका हुआ पेमेंट
स्थापना के कामकाज
विभिन्न प्रकार की विभागीय खरीदी का पेमेंट
आरएमएसए के कामकाज

कैसे पकड़ा जा सकता है घोटाला
माह जून 2018 में शिक्षा विभाग की ओर से किए गए सभी भुगतानों की जांच की जाए। वो सभी चैक जो बैंकों में 01 जुलाई के बाद भुगतान के लिए प्रस्तुत हुए हैं, सभी संदिग्ध हैं। इनमें से कुछ चैक ऐसे हैं जो 08 जुलाई के बाद बैंक में प्रस्तुत हो रहे हैं। सामान्य सा सवाल है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि ज्यादातर लोग एक लम्बी अवधि के बाद चैक को बैंक में प्रस्तुत करें।  सामान्यत: पेमेंट प्राप्ति के दूसरे या तीसरे दिन चैक, बैंक में प्रस्तुत कर दिया जाता है। 

डिप्टी कलेक्टर को दे दिया डीईओ का चार्ज
जुलाई के माह में जबकि स्कूलों में एडमिशन और दूसरे महत्वपूर्ण कामकाज चल रहे हैं, जिला शिक्षा अधिकारी पद का चार्ज डिप्टी कलेक्टर आरए प्रजापति दे दिया गया है। जबकि ऐसे समय में विभाग के अधीनस्थ अधिकारी को चार्ज दिया जाना चाहिए ताकि विभागीय काम में कोई परेशानी ना हो। बताया जा रहा है कि श्री प्रजापति शिक्षा विभाग के कामकाज के बारे में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। उनका तबादला हो गया है। 

सारे दिन आवाजाही बनी रहती है DEO आवास में
सूत्रों का दावा है कि डीईओ परमजीत सिंह गिल के सरकारी आवास रिटायमेंट के बाद विभागीय लोगों की आवाजाही पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सामान्यत: रिटायमेंट के बाद अधिकारियों से मिलने वालों की संख्या कम हो जाती है परंतु यहां बढ़ गई है। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंड्री स्कूल के प्राचायों से लेकर मुख्यालय के बाबू तक हर रोज लोगों का आना जाना जारी है। 
इस मामले में श्री गिल की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। प्राप्त होते ही प्रकाशित की जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!