शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को शिवपुरी में थीं। यहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ वक्त बिताया। पूरे 1 साल बाद वो अपने परिवार से मिलने न्यूयार्क पहुंची। इस दौरान वो लगातार अपनी विधानसभा में एक्टिव रहीं। उन्होंने न्यूयार्क से अपनी फैमिली पिक शेयर की है। उन्होंने लिखा है: न्यूयोर्क में बच्चों को एक साल बाद मिलने का अवसर मिला। अक्षय, अभिषेक, त्रिशला और बहू कृतिका। दुनिया के सबसे खूबसूरत लम्हे, स्नेहिल पलों को सकून से जिया उनके साथ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें ख़ुश एवं स्वस्थ्य रखें।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।