पूरनखेड़ी टोल पर भाजपा नेता का हंगामा, 3 घण्टे तक टोल फ्री, खुद का फायदा कराकर लौटे

NEWS ROOM
0
कोलारस। पूरनखेड़ी टोल एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। जब अवैध वसूली और ज्यादा टोल लेने की शिकायत लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान सैकड़ो लोगो के साथ टोल पर पहुंचे और टोल फ्री करने को लेकर हंगामा कर दिया हंगामा बढ़ता देख टोल कर्मचारी टोल छोडक़र भाग खड़े हुए घटना की जानकारी लगते ही कोलारस और लुकवासा पुलिस टोल पर पंहुची और मामले को संभालने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी टोल पर मौजूद लोगो ने जमकर हंगामा किया और शिवपुरी जिले कि सभी छोटी बड़ी गाडियो को फ्री करने कि जिद पर अड़ गए। 

करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद इरकॉम कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद बैठक हुई जिसमें भाजपा नेताओ शिवपुरी जिले कि गाडियो को फ्री करने पर जोर दिया वहीं इरकॉम कंपनी के अधिकारी यह मामने को तैयार नही हुए जिसपर दोनो पक्ष में तय हुआ जब तक इरकॉम कंपनी के कोई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक तय नही होती जब तक शिवपुरी जिले वासियो के लिए टोल निशुल्क रहेगा बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से टोल वसूली में परिवर्तन कर सकते है। 

साथ ही बहस के दौरान स्थानीय लोागो ने तौल के नाम पर टोल कर्मियो की वसूली की बात रखी तो टोल के जिम्मेदारो ने माना कि कांटे में कहीं कोई गड़बढ़ है जिससे कांटा तौल में ज्यादा बता रहा है। जबकि कंपनी के कर्मचारियो के द्वारा वाहन को ऑवर लोड बताकर बसूली का जा रही है। बातचीत के दौरान इरकॉम कंपनी के अधिकारी ने क्षेत्र कि जनता को सार्वजनिक रूप से चोर कहा जिस पर भाजपा नेता और स्थानीय लोग भडक़ गए और टोल अधिकारीयो को खरी खोटी सुना दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!