शिवपुरी। जिले की पांचों विधानसभाओं के 55 ग्राम केन्द्रों पर एक साथ 11 जुलाई को आयोजित होने वाले किसान चौपाल को लेकर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर रावत के निर्देशनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की सहमति से शिवपुरी विधानसभा प्रभारी और संयाजकों की घोषणा की है।
शिवपुरी विधानसभा प्रभारी रवि रावत जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं संयोजक नबाब सिंह कुशवाह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पोहरी विधानसभा प्रभारी भरत धाकड़ जिला महामंत्री एवं संयोजक जगदीश रावत भाजपा जिला मंत्री, कोलारस विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिकरवार जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं संयोजक रामेशवर बिंदल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, करैरा विधानसभा प्रभारी रामकिशन यादव जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक सुभाष जाटव राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, पिछोर विधानसभा प्रभारी भानु जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष खनियाधाना एवं संयोजक राहुल राहोरा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा को बनाया गया है।
विधानसभा वार आयोजित हो रहीं बैठकें
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी किसान चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में विधानसभा वार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को करैरा विधानसभा में भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, वहीं शिवपुरी विधानसभा की खोड़ में पूर्व विधायक माखनलाल राठौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
कोलारस विधानसभा में 3 जुलाई मंगलवार को सौरभ गार्डन में सुबह 11 बजे पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी पूर्व विधायक एवं सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की जाएगी। पिछोर विधानसभा के खनियांधाना में 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि नरेन्द्र बिरथरे पूर्व विधायक एवं ओमप्रकाश खटीक पूर्व विधायक रहेंगे। पोहरी विधानसभा में 7 जुलाई को सुबह 11 बजे बैठक आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि सुशील रघुवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं ओमप्रकाश शर्मा भाजपा जिला महामंत्री रहेंगे।
विधानसभा बैठकों में यह रहेंगे अपेक्षित
विधानसभा में निवासरत भाजपा एवं किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, भाजपा एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जनपद अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्ण कालिक विस्तारक, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण सहित अन्य मोर्चो के मंडल अध्यक्षगण, किसान मोर्चे के मंडल पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सभी बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।