मन्दसौर में बच्ची के रेप के आरोपीयों की फांसी की मांग को लेकर कांग्रेसीयों ने सौंपा ज्ञापन

NEWS ROOM
0
बैराड़। नगर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माताचरण शर्मा के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार में रैली निकालकर मंदसौर की सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए तहसील कार्यालय बैराड़ पर पहुँच कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार के रीडर कैलाश बाबू को दिया। शर्मा ने कहा कि इस घिनौने कृत्य ने पुरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। 

प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगडऩे की बात कहीं। आरोपियों को फास्ट ट्रैक न्यायालय में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से की इस मौके पर माताचरण शर्मा, रामपाल रावत, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता राकेश गोयल, दौलत सिंह रावत, रामप्रकाश शर्मा पार्षद वाईसराम शाक्य विनोद वाथम राजू बाथम गजाधर जाटव मोहन सिंह यादव हिमाचल रावत मिश्री लाल पाल उम्मेद सिंह कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!