अतिक्रमण ओर निर्माण के कारण शहर की बंद है अभी 143 तीसरी आंख

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस विभाग द्वारा शहर में अपराध व छेडख़ानी जैसी वारदात रोकने के लिए पूरे शहर की सीसीटीवी से निगरानी का प्लान तैयार किया गया था। इसके तहत शहर में 27 जगह पर 129 कैमरे लगाए जा चुके हैं। लेकिन अतिक्रमण व अन्य समस्याओं के चलते 3 जगह पर 14 कैमरे नहीं लग पाए हैं, जिससे सभी कैमरे चालू नहीं हो पा रहे हैं। 

यहां लगने है सीसीटीवी कैमरे 
माधव चौकए गांधी चौक, गुरुद्वारा चौक, न्यू ब्लॉक चौराहा, ग्वालियर नाका चौराहा, पोहरी बायपास चौराहा, झांसी तिराहा, हॉस्पिटल चौराहा, नीलगर चौराहा, आईटीआई तिराहा, सुभाष चौक, राधारमण मंदिर बडा बाजार पुरानी शिवपुरी, जिला अस्पताल के सामने, गैलेक्सी कोचिंग के सामने, सब्जी मंडी के सामने, सर्राफा बाजार, फिजीकल चौराहा, दो बत्ती चौराहा, राजेश्वरी मंदिर के सामने, काली माता मंदिर तिराहा, फतेहपुर चौराहा, खिन्नी नाका चौराहा, छत्री, रेलवे स्टेशन चौकी, बस स्टैंडए कस्टम गेट चौराहा, भदैयाकुंड और एमएम हॉस्पिटल के सामने। 

इन जगह नही लग सके है कैमरे 
माधव चौक का गोलंबर छोटा होना है। इसलिए यहां पोल और बॉक्स नहीं लगाया जा सका है। नगर पालिका द्वारा अभी तक पहल नहीं की जा सकी है। काम अधूरा पडा है। फिजिकल कॉलेज के पास चौराहा निर्माण के लिए यहां लगा सेटअप हटवा दिया था। बाउंड्रीवाल किनारे बॉक्स लगना है। रोड कटिंग की पीडब्ल्यूडी द्वारा परमिशन नहीं दी है। भदैयाकुंड के पास  रोड बनाने की कहकर भदैयाकुंड पर लगा सेटअप पीडब्ल्यूडी ने हटवा दिया। 

इनका कहना है
30 में से 27 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। सिर्फ  तीन स्थान शेष रहे गए हैं। इस संबंध में हम नगर पालिका सीएमओ और पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री से बात कर रहे हैं। जल्द ही तीनों स्थानों पर कैमरे लगवाएंगे। 
राजेश कुमार हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!