शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक की पब्लिक ने की कुटाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के नरवर कस्बे में मंगलवार को शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को जनता ने पीट दिया। बाद में युवक को खिलाफ पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने की कार्रवाई की। इधर पीडि़त का आरोप है कि उसकी पुलिस ने पिटाई की है। हालाकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी गदीपाल अर्गल बीते रोज लोहडी माता-के मंदिर पर दर्शन करने आया था। जहां वह एक शराब के नशे में एक होटल पर पहुंच गया। 

जहां इस युवक की होटल संचालक से किसी बात पर बहस हो गई ओर बहस लडाई तक पहुच गई। इसके बाद स्थानीय जनता ने इस युवक की मारपीअ कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वही गदीपाल का आरोप है कि उसकी पुलिस ने लॉकअप में बंद कर उसकी जमकर मारपीट की है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!