शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के कश्मीर में ही स्थित सोने के 1 कलशको रात्रि में चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया है इस मामले की सुबह पुजारी को लगी तो उसने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी में जुट गई है।जानकारी के अनुसार खनियाधाना राज महल के राम जानकी मंदिर मैं स्टेट टाइम महाराज सिंह जूदेव के समय में महल के जानकी मंदिर में एक सोने का कलश हुआ करता था।
जिसे आज रात्रि में चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया।बताया गया है कि यह सोने का कलश 40 से 50 किलो बजन का था। इस कलश की कीमत 14 से 15 करो रुपए बताई जा रही है।इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
इतनी बड़ी वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सांवलिया जैसा लगा दिया है साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दोस्त दिखाई दे रही है।
इनका कहना है
हां खनियाधाना में वारदात हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है अब इसमें कलश की कीमत और बजन मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।पुलिस जांच कर रही है।
कमल मौर्य,एडिशनल एस पी शिवपुरी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।