SP पाण्डे की पुलिस विभाग की सर्जरी, कई थाना प्रभारी बदले, 47 SI बदले

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने आज अपने विभाग की सर्जरी की है। इसके चलते 47 एसआई इधर से उधर किए है। इस सर्जरी में सूबेदार रणवीर सिंह को यातायात प्रभारी बनाया गया है। वही यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह को रन्नौद थाना प्रभारी बनाया है। 

यह रही लिस्ट 
सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीना को सुरवाया से थाना प्रभारी सीहोर बनाया गया है। उप निरीक्षक सुरेश बाबू शर्मा को कोतवाली से थाना करैरा में भेजा है। थाना सिटी कोतवाली से बदन सिंह पाल को चौकी प्रभारी लुकवासा बनाया गया है। पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा को थाना प्रभारी बदरवास बनाया गया है। उपनिरीक्षक कैलाश नारायण शर्मा थाना प्रभारी बामौरकलां से थाना प्रभारी नरवर बनाया गया है। थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरवार को थाना प्रभारी सुरवाया बनाया गया है। 

उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह सिकरवार थाना प्रभारी गोवर्धन से कोतवाली में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान को थानाप्रभारी रन्नौद से थाना प्रभारी छर्च बनाया गया है। उपनिरीक्षक फूल सिंह पन्ना को थाना अजाक से कोलारस भेजा है। उपनिरीक्षक राजराम तिवारी को थाना प्रभारी दिनारा से थाना प्रभारी बामौरकलां बनाया गया है। फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव को थाना प्रभारी तैंदुआ बनाया गया है। 

उपनिरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत को थाना प्रभारी छर्च से थाना प्रभारी खनियांधाना बनाया गया है। उपनिरीक्षक श्याम सिंह जादौन को पिछोर थानेसे थाना अजाक भेजा है। उपनिरीक्षक बलविन्दर सिंह ढिल्लन को थाना देहात से थाना करैरा पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी सतनवाड़ा बनाया गया है। यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह को थाना प्रभारी रन्नौद बनाया गया है। इंदार थाना प्रभारी गोपाल चौबे को थाना प्रभारी अमोला बनाया गया है। वही रामेश्वर शर्मा को बदरवास थाने से सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है। 

इसी सर्जरी के चलते टीआई आशाराम गौतम को थाना प्रभारी पोहरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह यादव को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी खौड़ थाना भौंती बनाया गया है। थाना प्रभारी भौंती संतोष यादव को थाना प्रभारी दिनारा बनाया गया है। उपनिरीक्षक अजय गुर्जर थाना प्रभारी सीहोर को थाना प्रभारी सिरसौद बनाया है। उपनिरीक्षक कमलकिशोर गोयल को थाना देहात से थाना प्रभारी भौंती बनाया है। कोलारस थाने से उपनिरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर को थाना प्रभारी गोवर्धन बनाया है। उपनिरीक्षक रूपेश शर्मा को थाना करैरा से फिजीकल थाने की कमान सौंपी है। 

उपनिरीक्षक वीरेश सिेह कुशवाह को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी मगरौनी बनाया गया है। उपनिरीक्षक जूली तोमर को थाना करैरा से थाना प्रभारी मायापुर बनाया है। उपनिरीक्षक अजय जाट को थाना कोलारस से थाना प्रभारी बम्हारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक रवि कुमार गुप्ता को थाना प्रभारी बम्हारी से थाना प्रभारी इंदार बनाया है। उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान को पुलिस लाईन से थाना कोतवाली भेजा है। सूबेदारर रणवीर सिंह यादव को थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है। परि उपनिरीक्षक संजीव सिंह पबार को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी भटनावर बनाया है। वही परि उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह राजपूत हो सायबर थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी थनरा बनाया गया है। 

उपनिरीक्षक कृपाण सिंह राठौड को थाना देहात से थाना प्रभारी ओपी आर्य के ट्रांसर्फर होने के चलते कार्यमुक्त होने तक थाना प्रभारी बैराड़ बनाया गया है। उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा को थाना प्रभारी मायापुर से पुलिस लाईन में बुलाया है। वही थाना करैरा में पदस्थ उपनिरीक्षक मोजीलाल वर्मा और थाना बैराड़ में पदस्थ उपनिरीक्षक एनपी मौर्य को पुलिस लाईन में पदस्थ किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!