कलयुगी पिता दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के साथ करता था DIRTY TOUCH

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में आज केंट थाने से जीरो पर कायमी होकर आए एक मामले में पुलिस ने असल कायमी कर ली है। इस एफआईआर में एक युवती ने अपने ही पिता और उसके दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते 4 जून को देहात थाना क्षेत्र राधारमण मंदिर के पास निवासरत एक 19 वर्षीय अपने घर से गायब हो गई। इस युवती के गायब होने पर युवती के पिता ने देहात थाने में पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद युवती गुना पहुंची और गुना के केंट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पिता कमलेश ओझा अपने मित्र मुकेश परिहार के साथ घर पर आया और शराब पीने लगे। 

शराब पीकर आरोपी पिता अपनी ही बेटी के साथ डर्टी टच  करता था। बीते रोज भी आरोपी ने शराब के नशे में ही अपने दोस्त के साथ अपनी ही बेटी के साथ अशलील हरकत कर दी। युवती जैसे तैसे आरोपीयों के चंगुल से छूटकर अपने मामा के यहां पहुंची। जहां मामा युवती को लेकर केंट थाने पहुंचे। 

केंट थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपीयों के खिलाफ जीरों पर कायमी कर असल कायमी के लिए देहात थाने भेज दी। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!