शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के बडौदी से आ रही है। जहां स्थिति देवेन्द्र जैन पत्ते वाले के कोल्ड स्टोर पर भाजपा नेता जिनेन्द्र जैन उर्फ गोटू ने एक किसान के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने भी जिनेन्द्र जैन उर्फ गोटू सहित चार आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी किसान धीरज सिंह यादव पुत्र बख्क्षी यादव उम्र 44 वर्ष निवासी बीलारा थाना सिरसौद ने बडौदी क्षेत्र में स्थिति देवेन्द्र जैन पत्ते बाले के कोल्ड स्टोर में अपना चना रखा हुआ था। आज जब धीरज अपना चना लेने कोल्ड स्टोर पर पहुंचा तो धीरज ने आरोप लगाया कि स्टोर में उसका चना बदल दिया है। जिस पर धीरज ने विरोध किया तो आरोपी जिनेन्द्र जैन उर्फ गोटू ने अपने साथी संजू जैन, सचिन जैन औैर आयुष जैन निवासी महल कॉलोनी शिवपुरी ने एक राय होकर किसान पर लाठियों से हमला कर दिया।
फरियादी ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने फरियादी की बुलेरो कार को भी फोड़ दिया। इस घटना के बाद धीरज के बड़े भाई रंजीत यादव मौके पर पहुंचे और घायल धीरज को लेकर देहात थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर चारों आरोपीयों के खिलाफ धारा 323,294,506,427,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष है जितेन्द्र जैन गोटू
आज बडौदी क्षेत्र में हुए इस मामले में आरोपी जिनेन्द्र जैन उर्फ गोटू जिला पंचायत शिवपुरी का पूर्व अध्यक्ष है। इसके साथ ही आरोपी को भाजपा में राष्ट्रीय कार्यक्रम और बैठक व्यवस्था का जिला संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही आरोपी जितेन्द्र जैन कोलारस से पूर्व विधायक और अभी हाल ही में कोलारस से भाजपा के प्रत्यासी देवेन्द्र जैैन के भाई है।
यादव समुदाय से है पिटने बाला फरियादी
कोलारस में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन पत्ते बाले को कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र यादव ने शिकस्त दी थी। इस शिकस्त में भाजपा को हराने का श्रेय भी यादव समुदाय के बोटरों को गया था और आज जिस किसान के साथ मारपीट की घटना हुई है वह भी यादव समुदाय का है। जिसे राजनैैतिक रूप से भी देखने को मजबूर कर रहा है। कही यह कोलारस उपचुनाव की हार का बदला तो नहीं है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।