शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत चोर एक मोटरसाइकिल को न्यायालय परिसर से तो दूसरी को नक्षत्र गार्डन के पास से चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अफजल पुत्र नन्ने खान उम्र 30 वर्ष निवासी आमी आमा बरी पनिहार ग्वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 4 जून को दोपहर के समय न्यायालय परिसर शिवपुरी से कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 07 एमएन 8248 को चोरी कर ले गए। वहीं चोर 14 जून को नक्षत्र गार्डन के पास से देवन्द्र सिंह जाट विशेष शाखा शिवपुरी की शासकीय मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर एमपी 03 ए 5742 को चोरी कर ले गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।