तापमान लुढ़का पर उमस से लोग बेहाल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन शिवपुरी जिले में अब तक मानसूनी बारिश का इंतजार है, पिछले दिनों शहर सहित अंचल के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश से तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार को आर्द्रता 30 फीसदी के आसपास रही, जिससे जर्बदस्त उमस का अहसास बना रहा। मौसम के जानकारों के मुताबिक लगातार बारिश न होने तक आर्द्रता 30 से 40 फीसदी के बीच बनी रहेगी और उमस से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया है। 

इस हफ्ते बारिश के आसार
मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा की मानें तो मानसून सक्रिय हो चुका है और सिस्टम में बने दबाव के चलते अगले एक-दो दिन में अंचल में भी मानसून सक्रिय होगा जिसके बाद इस हफ्ते में अंचल में अच्छी बारिश हो सकती है।

किसानों को भी बेसब्री से इंतजार
पूर्व में संभावना जताई गई थी कि 20 जून तक अंचल में मानसून सक्रिय हो जाएगा, लेकिन मानसून की गति धीमी पड़ने से अब तक अंचल में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा बेसब्री से किसान इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि एक-दो अच्छी बारिश होने के बाद ही वे बोवनी कर पाएंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!