नपाउपाध्यक्ष, अध्यक्ष पुत्र, ठेकेदार और कारोबारी ने किया पब में हंगामा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर ग्वालियर से आई है। सिटी सेंटर थाना क्षेत्र इलाके में संचालित एक पब में बीते रोज शहर के नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी और अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के सुपुत्र सहित 5 लोगों ने एक पब में जमकर हंगामा किया। पाचों ने पब संचालक को ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन के नाम की धमकी भी दी। पब संचालक ने पुलिस बुला ली तो सभी भागने लगे। पुलिस ने 1 को दबोच लिया। शेष 4 फरार हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार अनुसार सिटी सेंटर के पास स्थिति यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एथेना मॉल में स्थिति पब में शिवपुरी के नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, नगर पालिका अध्यक्ष के सुपुत्र सोनू कुशवाह, ठेकेदार प्रशांत शर्मा नगर पालिका, और कारोबारी अगम जैन सहित एक अन्य आरोपी शराब पीने पब में पहुंचे। आरोपियों ने शराब पीने के बाद पब में हंगामा करना शुरू कर दिया। 

तुम्हारे SP भी शिवपुरी के हैं, एक मिनट में यहां बुला लेंगे

पब के कर्मचारीयों ने जब हंगामा करने से पास में बैठे और कस्टमरों को परेशान होने की बात कही तो सभी भडक़ गए और पब के स्टाफ के साथ झूमाझटकी कर दी। पब के मैनेजर ने उन्हे बाहर निकल जाने को कहा एवं हंगामा करने पर पुलिस बुलाने की बात की तो इस पर रसूददार भडक़ गए और उल्टी धमकी देते हुए कहा कि वे शिवपुरी से है और एसपी नवनीत भसीन भी वहीं के है। एक मिनिट में एसपी को ही यही बुला लेंगे। इनकी हरकतों से जब बाज नहीं आए तो पब संचालक ने पुलिस को कॉल कर बुला लिया। पुलिस को आता देख चार आरोपी भाग गए जबकि एक आरोपी अगम जैन को पुलिस ने दबौच लिया। 

काले कारोबार का खेल

शिवपुरी के नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता हैं। उनके साथ ग्वालियर के पब में ठेकेदार और कारोबारी का होना, संदेह पैदा करता है। कहीं यह कोई काले कारोबार खेल तो नहीं। कहीं यह नगरपालिका के सरकारी खजाने में सेंधमारी का सेलिब्रेशन तो नहीं था। नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह का बेटा भी इस पब पार्टी में शामिल था। कहीं ऐसा तो नहीं कि पार्टी में मुन्नालाल कुशवाह नहीं जा पा रहे थे, इसलिए उन्होंने अपने बेटे को भेज दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!