जनसुनवाई: कट्टी लेकर पहुंची महिलाएं, कलेक्ट्रेट का पानी भर ले गईं

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में खाली कट्टी लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीएचई पर लमकर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई द्वारा गांव में चार बोर उत्खनन किए। परंतु उनके मौहल्ले में बोर का उत्खनन नही हुआ। आज कलेक्ट्रेट कक्ष मे आयोजित जनसुनवाई में भौराना, गूंगरीपुरा, लालमाटी क्षेत्र के लोग खाली कट्टी लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। 

जिन्होंने पानी मांगते हुए गांव में नवीन बोर खनन की मांग के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में ही हंगामा कर दिया। बाद में डिप्टी कलेक्टर आर के प्रजापति ने कलेक्टर शिल्पा गुप्ता की अनुपस्थिति ग्रामीणों की समस्या को सुनकर पीएचई के ईई श्री बाथम को तुरंत गांव में बोर खनन कराने का आदेश किया। 

इसके बाद ग्रामीण अपना आवेदन लेकर बाहर आए। तो उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्याऊ को भरने आया टेंकर दिखा तो ग्रामीणोंं ने उसे रोक कर कलेक्ट्रेट परिसर में ही लेजम लगाकर अपनी-अपनी कट्टियां भर ली। जब उन्हेंं समझाया तो ग्रामीणों का कहना था कि उनके घरों में पानी नहीं है। और वह खाली कट्टियां लेकर यहां आए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!