कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र में बीती रात खेत पर सो रहे अधेड़ कि लाश उसी के खेत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना कि जानकारी मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक का पीएम कराकर मामले कि जांच शुरू कर दी है। जानकारी के गजनलाल पुत्र मानाराम जाटव निवासी भेड़ोन उम्र 52 वर्ष बटाई से से खेती करता है। आज रात्रि वह अपने खेत पर कद्दू की खेती की रखवाली करने खेत पर गया हुआ था।
रात्रि में अज्ञात लोगों ने रात्रि में गजनलाल की धारधार हथियार से काटकर नर्शंस हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपीयों ने किसी कुल्हाड़ी जैसे धाराधार हथियार से मृतक की गर्दन और मुंह में मारी है। सुबह जब मृतक की पुत्री खेत पर गई तो लाश को देखकर परिजनो को बुलाया जिसके बाद परिजनो ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी।
इस मामले की सूचना पर तेंदुआ थाना प्रभारी सहित कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और मृतक का पीएम कराकर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।