जिला चिकित्सालय: एक माह से बंद पड़ी है डायलिसिस यूनिट, प्रबंधन बेखबर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आए दिन अस्पताल में हंगामे और मारपीट होती रहती है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक माह से अस्पताल में संचालित  हीमो डायलिसिस यूनिट बंद पड़ी है। जिस कारण डायलिसिस कराने वाले मरीज  आए दिन परेशान हो रहे हैं। कई ऐसे भी मरीज है जिन्हें हफ्ते में दो और तीन बार डायलिसिस करानी होती है, लेकिन मशीन बंद होने के कारण वह या तो ग्वालियर या फिर शिवपुरी के निजी अस्पताल में जाते हैं जहां उनसे मोटी रकम ऐंठ ली जाती है। शिवुपरी अस्पताल में डायलसिस के लिए अधिकतर वह मरीज जाते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और उनके पास प्रायवेट रूप से डायलसिस कराने का पैसा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन इस समस्या को लेकर कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। 

विदित हो कि शिवपुरी मेें स्वास्थ्य की अच्छी से अच्छी सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से अस्पताल का उन्नयन कराया गया था जहां डायलिसिस यूनिट सहित सिटी स्कैन प्रारंभ कराई गई। वहीं गंभीर मरीजों के लिए ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू किया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और अनदेखी के कारण शिवपुरी की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर आ गईं हैं। कई बार इन्हीं सब समस्याओं के लेकर ट्रामा सेंटर बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। 

यहां तक किडनी रोग से ग्रसित रोगियों के लिए डायलिसिस करने के लिए संचालित डायलिसिस यूनिट भी कई बार इन्हीं सब समस्याओं को लेकर बंद हो चुका है, लेकिन जिला प्रशासन और शासन के हस्तक्षेप के बाद यह यूनिट पुन: प्रारंभ हुई, लेकिन अब यह यूनिट पिछले एक महीने से बंद पड़ी है। इसके पीछे यूनिट प्रभारी मरीजों को यह तर्क देती हैं कि ऑपरेटर नहीं है। साथ ही गर्मी के कारण पानी गर्म हो जाता है जिसस डायलिसिस नहीं की जा सकती। जिस कारण पिछले कई दिनों से वहां डायलिसिस कराने आने वाले मरीज परेशान होते घूम रहे हैं। 

इनका कहना है
जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट बंद होने की जानकारी मुझे नहीं है। मैं अभी भोपाल में हूं और मामले में सिविल सर्जन और आरएमओ से चर्चा कर जानकारी लूंगा कि किन कारणों से यूनिट बंद है। जल्द ही यूनिट को प्रारंभ करा दिया जाएगा जिससे लोगों को हो रही असुविधा समाप्त हो।
एमएस सगर, सीएमएचओ शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!