अनियंत्रित ट्रक पलट कर पास से गुजर रहे स्कूटी सवार पर जा गिरा, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के झांसी रोड़ पर एक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सडक़ पर से गुजर रहे एक स्कूटी सवार युवक इस ट्रक के नीचे आ गया। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश को क्रेन की सहायता से ट्रक के नीचे से निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार आज शाम रतिराम जाटव फोरेस्ट के एक बाबू की स्कूटी मांग कर बांकड़े बाबा पर दर्शन करने गया हुआ था। दर्शन कर रतिराम लौट रहा था। तभी ठाकुर बाबा की टेक पर शिवपुरी से झांसी की और जा रहे एक ट्रक क्रमांक यूपी 33 टी 0970 के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पलटा दिया। जो सामने से स्कूटी से आ रहे रतिराम के ऊपर आकर पलट गया। जिससे रतीराम दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

इस मामले की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंंची और मृतक की लाश को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने बाद में क्रेन बुलाकर ट्रक को हटवाया और मृतक की लाश को निकालकर पीएम के लिए भिजवा कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!