शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कार्या में कल सुबह खेत में बिजली लाइन डालने के लिए खेत मालिक द्वारा खड़ा किया जा रहा विद्युत पोल मिट्टी हटने से वहां काम कर रहे एक युवक पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल सुबह करीब 8 बजे कार्या में स्थित कैलाश धाकड़ के खेत पर विद्युत पोल गाड़ा जा रहा था। गड्डा खोदने के बाद जैसे ही पोल को खड़ा किया गया और उसे मिट्टी से बंद करते समय पोल तिरछा हो गया और मिट्टी हटने से उक्त पोल जमीन पर आ गया।
जिस जगह पर पोल गिरा वहां पर राजकुमार पुत्र रतन धाकड़ उम्र 22 वर्ष खड़ा था और पोल गिरने से वह उसके नीचे दब गया। जिससे उसके यहां गंभीर चोट आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।