शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ संघर्षरत सवर्ण, पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी संस्था (सपाक्स) की बैठक रविवार को पोहरी में आयोजित की गई। जिला नोडल अधिकारी मनोज निगम व जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पोहरी ब्लॉक में संस्था की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अध्यापक कपिल पचौरी को पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पचौरी पिछले लम्बे समय से सपाक्स में सक्रिय हैं। सपाक्स के जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण रघुवंशी ने पचौरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में 12 जून को आयोजित होने वाले आक्रोश दिवस कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति तैयार की गई वहीं बैराड़ में भी बैराड़ मंडल अध्यक्ष अवधेश तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और 12 जून आक्रोश दिवस पर दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर रणनीति तैयार की गई।सपाक्स के पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष बने कपिल पचौरी
6/10/2018
0
शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ संघर्षरत सवर्ण, पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी संस्था (सपाक्स) की बैठक रविवार को पोहरी में आयोजित की गई। जिला नोडल अधिकारी मनोज निगम व जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पोहरी ब्लॉक में संस्था की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अध्यापक कपिल पचौरी को पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पचौरी पिछले लम्बे समय से सपाक्स में सक्रिय हैं। सपाक्स के जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण रघुवंशी ने पचौरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में 12 जून को आयोजित होने वाले आक्रोश दिवस कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति तैयार की गई वहीं बैराड़ में भी बैराड़ मंडल अध्यक्ष अवधेश तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और 12 जून आक्रोश दिवस पर दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।