शिवपुरी। समाजसेवी, लायन्स क्लब के प्रान्तपाल एवं एसपीएस गु्रप के संचालक अशोक ठाकुर ने आज अपनी शादी की 27 वी वर्षगाँठ दीनदयाल रसोई में जरूरतमन्दों की सेवा कर मनाई। श्री ठाकुर अपनी धर्मपत्नी श्रीमति किरण ठाकुर के साथ आज रसोई आये और उन्होंने नियमित भोजन के साथ लोगों को मिठाई का वितरण किया।
ठाकुर दम्पति ने अपने हाथों से सभी जरूरतमन्दों को भोजन कराया। रसोई में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की। भोजन करने आये लोगों ने दम्पति को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने 1100 की सहयोग राशि भी मंगलम को भेंट की और श्रीमती किरण ठाकुर ने मासिक रूप से राशन में कुछ सहयोग का भरोसा दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।