शासकीय विधि महाविद्यालय शिवपुरी में लॉ की प्रवेश प्रक्रिया नहीं रूकेगी: सुरेन्द्र शर्मा

NEWS ROOM
0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी में इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया नहीं रोकी जायेगी। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वार कॉउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता निरस्त किये जाने से जीवाजी विश्व द्वारा शासकीय विधि महाविद्यालय की सम्बद्धता समाप्त कर दी गई थी जिसके कारण सत्र 2018-19 में एल एल बी की प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी जिसके कारण शिवपुरी जिले में एल एल बी की पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्र छात्राओं में निराशा हो रही थी।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले में पिछले 40 साल से अधिक समय से विधि महाविद्यालय संचालित है, वर्तमान में प्रदेश में सर्वाधिक शासकीय लोक अभियोजक, व्यवहार न्यायधीश एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश देने वाला जिला शिवपुरी बन गया है विधि महाविद्यालय बंद होने से जिले की प्रतिभाओं पर असर पड़ेगा।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज इस संबंध में उन्होंने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य श्री मिश्रा, आयुक्त उच्च शिक्षा एवं कुलसचिव जीवाजी विश्व विद्यालय श्री आनंद मिश्रा से दूरभाष पर बात की एवं उनसे छात्र हित में आवश्यक कदम उठाने की माँग की, अधिकारी त्रय ने भी इस पर सहमति जताते हुये सोमवार तक उचित निर्णय लेने का आश्वाशन दिया।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह स्वयं शासकीय विधि महाविद्यालयके छात्र रहे हैं और पूर्व छात्र के नाते मेरा यह यह नैतिक दायित्व है कि यह महाविद्यालय सुचारू रूप से चले इसके लिये हरसंभव जो भी प्रयास करना होंगे वह आवश्यक रूप से किये जायेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!