बहू बाइक और टीवी नहीं लाई तो घर से निकाल दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चनैनी में बहू ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी व पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। राजकुमारी (23) निवासी ग्राम चनैनी ने बताया कि उसकी शादी चनैनी में रहने वाले रवि गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन इसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। राजकुमार ने बताया कि उससे दहेज में बाइक व टीवी की मांग की जाती थी जब लाने से इंकार कर दिया तो आए दिन गाली-गलौंज करने लगे। 

इसके बाद उसने पिता को मामले की जानकारी दी जहां पिता ने आकर परिजनों को समझाई दी लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ और राजकुमारी के साथ गाली-गलौंज व मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे तंग आकर वह अपने पिता के यहां चली गई इसके बाद वह कोलारस थाने आई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 

जहां पुलिस ने राजकुमारी की शिकायत पर सास रामप्यारी, जेठानी ममता, जेठानी रेखा, जेठ भरत, जेठ सरदार, पति रवि गोस्वामी निवासी ग्राम चनैनी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!