दुकान में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिल्लारपुर में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ दुकान में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

ग्राम सिल्लापुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय वह दुकान पर बैठी हुई थी तभी गांव का ही रहने वाला किशनलाल पुत्र जनवेद कुशवाह दुकान पर सामान खरीदने के लिए आया। दुकान में अकेली देखकर वह अंदर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। 

किशोरी के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद उसने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!