आप के नेता शराब तस्करी में पकड़ा गया, पुुलिस से बचने बोला मैं पत्रकार हूं

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात्रि एक अल्टो कार की चैकिंग की तो उसमें अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए आम आदमी पार्टी के एक नेता को दबोचा है। इस नेता को शराब की तस्करी के दौरान दबौचने पर पहले तो अपने आप को पत्रकार बताता रहा। जब पुलिस ने संस्थान का नाम पूछा तो आरोपी अपने आप को मानव अधिकार मिशन का प्रवक्ता बताने लगा। हांलाकि पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी आम आदमी पार्टी का विधानसभा संगठन प्रभारी है। इसके अलाबा आरोपी ओबीसी युवा मोर्चा का भी अध्यक्ष है। 

फिजीकल थाना प्रभारी ने बताया है कि अवैध शराब परिवहन की सूचना पर बायपास रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। भारतीय विद्यालय के पास सरकूलर रोड पर शनिवार-रविवार की रात करीब 4 बजे मारुति कार क्रमांक एमओ07ई4206 को रोककर चेकिंग की। गेट खोलने पर कपड़ा हटाकर देखा तो अंदर अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। 

गाड़ी से 300 बोतलें मिली हैं और करीब 240 लीटर शराब की कीमत 2 लाख 12 हजार 500 रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार शिवहरे पुत्र स्वर्गीय दयाराम शिवहरे निवासी आरकेपुरम कॉलोनी शिवपुरी को हिरासत में लेकर गाड़ी सहित शराब जब्त कर ली। विपिन शिवहरे आम आदमी पार्टी का विधानसभा संगठन प्रभारी है। हांलाकि इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक से चर्चा की तो उन्होंने इसे साजिश बताते हुए मामला झूठा होने की बात कही। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!