शिवपुरी लौटे शिरोमणि दुबे, संडे को जारी हुए आदेश

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी शिरोमणि दुबे एक बार फिर अपनी कुर्सी पर लौट रहे हैं। पिछली बार मप्र के शिक्षामंत्री पारस जैन, दुबे की कुर्सी नहीं हिला पाए थे, इस बार चुनाव आयोग भी उनके सामने बौना पड़ गया। रविवार अवकाश के दिन उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। शिवपुरी समाचार ने 29 मार्च को ही इस संदर्भ में संभावनाएं जाहिर का दीं थीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिकायत पर हटाए गए थे

उपचुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग को शिकायत सौंपकर शिरोमणि दुबे एवं अन्य अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए थे। आयोग ने शिकायत को सही मानते हुए दुबे हो हटाने आदेश दिए थे। मप्र शासन ने दुबे को भोपाल बुला लिया था। चुनाव खत्म होते ही लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि भिंड कलेक्टर/एसपी की तरह शिवपुरी में भी चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए अधिकारियों को वापस पदस्थ किया जाएगा। इस बार आदेश जारी होने में काफी देर हुई। 
शिवपुरी समाचार ने 29 मार्च को ही इस संदर्भ में संभावनाएं जाहिर का दीं थीं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!