शिवपुरी वाली सौतेली मां के कारण मेरे पिता ने सुसाइड किया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज इंदौर स्थिति अपने आश्रम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या के मामले में आज एक अलग मोड़ आ गया है। इंदौर मीडिया के अनुसार आज मृतक भय्यूजी महाराज की बेटी कूहु ने मीडिया को बयान दिया कि उसके पिता की मौत की जिम्मेदार उसकी सौतेली मां है। यहां बता दे कि भय्यूजी महाराज की दूसरी शादी शिवपुरी निवासी पंक्षी उर्फ डॉक्टर आयूषी से हुई थी। शादी के बाद से ही कूहु अपनी सौतेली मां से दूर रहती थी। जबकि भय्यूजी महाराज अपनी बेटी को बहुत प्यार करते थे। 

बताया गया है दूसरी शादी के बाद से ही कूहु पूणे में रहकर पढ़ाई करती थी। कूहु ने बताया हैै कि उसके पिता भय्यूजी महाराज बीते कुछ दिनों से उसकी सौतेली मां की बजह से मानसिक रूप से डिप्रेसन में थे। और उन्होने खुदखुशी जैसा कदम उठाया। यहां बता दे कि बीते रोज भी शिवपुरीसमाचार डॉट कॉम ने अपने पाठकों को पहले ही बता दिया था कि इस खुदखुशी के तार शिवपुरी से जुडे हुए हैै। बीते 20 दिन पूर्व भी किसी विबाद की बजह से भय्यूजी महाराज की ससुर अतुल शर्मा और सास रानी शर्मा किसी विबाद के चलते इस विबाद को सुलझाने इंदौर गए हुए थे। उसके बाद जैसे ही वह खनियांधाना पहुंचे उनके दामाद ने आत्महत्या कर ली। 

3 माह पहले ही आयुषी ने एक बेटी को जन्म दिया था
यहां बता दे कि भय्यूजी महाराज की दूसरी पत्नि डॉक्टर आयूषी ने 3 माह पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया है। सूत्रों का दावा हैै कि बेटी के जन्म के बाद 50 लाख की प्रोपट्री के चलते भय्यूजी महाराज और उनकी पत्नि में विवाद हुआ था। हांलाकि इस विवाद की गुत्थी तो अब इंदौर पुलिस ही स्पष्ट कर पाएगी कि इस आत्महत्या का कारण क्या रहा है। आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाईड नोट में भय्यूजी महाराज ने अपनी प्रोपट्री की देखभाल का जिम्मा अपने प्रमुख सेबादार हो सौंपा है। इस सुसाईड नोट में उन्होने परिवार की देखभाल करने की अपील भी की है। यहां बता दे कि भय्यूजी महाराज की दूसरी पत्नि डॉक्टर आयूषी ने 3 माह पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया है। 

सूत्रों का दाबा हैै कि बेटी के जन्म के बाद 50 लाख की प्रोपट्री के चलते भय्यूजी महाराज और उनकी पत्नि में विबाद हुआ था। हांलाकि इस विबाद की गुत्थी तो अब इंदौर पुलिस ही स्पष्ट कर पाएगी कि इस आत्महत्या का कारण क्या रहा है। हांलाकि आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाईड नोट में भय्यूजी महाराज ने अपनी प्रोपट्री की देखभाल का जिम्मा अपने प्रमुख सेबादार हो सौंपा है। इस सुसाईड नोट में उन्होने परिवार की देखभाल करने की अपील भी की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!