अमरसिंह ढाबा के पास पलटी बस, पांच सवारी घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक बस पलट गई। बस पलटने से उसमें बैठी सवारियों में से पांच सवारियों को मामूली चोटें आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

घायल हीरालाल पुत्र तिलकराम यादव निवासी ग्राम पनवापुर थाना अतरोला जिला बलरामपुर उप्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बस में सवार होकर जा रहा था तभी बस के चालक पुरुषोत्तम जाट द्वारा बस को तेजी से चलाया गया। 

जब उससे मना किया तो वह नहीं मनाया जिस कारण अमरसिंह ढाबा के सामने एबी रोड अटलपुर के पास बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस पलटने से उसमें बैठी लगभग 5 सवारियां घायल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बस को थाने में रखवा दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!