करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र बरकुआ रोड पर स्थिति एक नाली में पड़ी बोरी में से दुर्गंध आने पर राहगीरों ने बोरी को खोलकर देखा। जैसे ही लोगों ने इस बोरी को खोलकर देखा तो उसके पैरों तलें जमींन खिसक गई। जब उक्त बोरी में युवक की लाश मिली। जिसे देखकर युवक चौंक गए।
तत्काल उक्त मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। दिनारा थाने की थनरा चौकी के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 37 साल के करीब है। युवक के दोनों पैर, दोनों हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था।
जबकि गले पर काटने के निशान दिख रहे हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं और जिस तरह से युवक को बोरी में बांधकर नाली में फेंका गया है उससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।