Hotel PS Residency: डेढ़ लाख रूपयों से भरा बैग चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में इन दिनों चोरों की गैंग ने होटलों और मैरिज गार्डनों को निशाने पर ले लिया है और आए दिन गार्डनों में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। बीते दिनों कई ऐसी घटनाएं घटित हो गईं जिनका सुराग आज तक नहीं लगा। वहीं कल दोपहर के समय होटल पीएस रेजीडेंसी में आयोजित एक सगाई समारोह से अज्ञात चोरों ने एक बैग चोरी कर लिया। जिसमें 1 लाख 47 हजार रूपए रखे हुए थे। उक्त रूपए दुल्हन के पिता के थे जो कि अपनी बेटी को दहेज में देने थे। घटना की शिकायत वधु पक्ष के लोगों ने कोतवाली में दर्ज कराई है। 

जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र भैंरोलाल धाकड़ निवासी ग्राम परिच्छा की भतीजी प्रीति धाकड़ की सगाई का कार्यक्रम होटल पीएस रेजीडेंसी में आयोजित किया जा रहा था जिस समय रिंग सैरेमनी और टीका चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कोई अज्ञात चोर कार्यक्रम स्थल पर घुस गया। जहां उसने एक बैग को तड़ दिया। जिसमें उक्त राशि रखी हुई थी और वह राशि टीके में रखने के लिए थी। जब टीका चढ़ाने का अवसर आया तो बैग को लाने फरियादी पहुंचा तो वह बैग गायब था जिससे पूरे समारोह में खलबली मच गई।

प्रीति का पिता बीरवल धाकड़ इस घटना से काफी आहत हो गए। जिन्हें अन्य रिश्तेदारों ने संभाला। वहीं अन्य लोग चोर की तलाश में जुट गए। जहां होटल मैनेजमेंट से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। इसके बाद उक्त लोग कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!