किशोरी के साथ छेड़छाड़, मां के आने पर भागा युवक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हरीपुर में एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय किशोरी अपने घर में अकेली थी उसी समय युवक टपरिया में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इतने में किशोरी की मां आ गई और उसे देखकर युवक वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम हरीपुर की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर के समय अपने घर में अकेली थी तभी कोलारस का रहने वाला युवक दुर्गा कोली आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया और वह टपरिया से बाहर निकल आई, लेकिन आरोपित युवक उसका हाथ पकड़कर टपरिया में खींचने लगा, इतने में किशोरी की मां आ गई जिसे देखकर युवक वहां से भाग गया। किशोरी ने अपने साथ घ्ाटित घ्ाटनाक्रम के बारे में मां को बताया जिसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!